जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राज्यसभा के द्विवार्षिक निर्वाचन 2022 के लिए आईएएस श्रीराम मोहन मिश्रा (रिटायर्ड) को स्पेशल आब्जर्वर नियुक्त किया है। मुख्य निवार्चन अधिकारी ने बताया कि मतदान 10 जून, 2022 को प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक होगा। मतगणना इसी दिन सायं 5 बजे से होगी। चुनाव प्रक्रिया 13 जून, 2022 को सम्पन्न होगी। गौरतलब है कि प्रदेश में राज्यसभा की 4 जुलाई, 2022 को रिक्त हो रही 4 सीटों के लिए निर्वाचन सम्पन्न होना है।