जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सैनिक कल्याण राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा की अगुवाई में बसपा से कांग्रेस मे शामिल हुए विधायक संदीप यादव, लाखन सिंह मीणा, वाजिब अली, कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा और खिलाड़ी लाल बैरवा से वार्ता कर उनकी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने की सहमति बन गई है। इस सहमति के बाद इन विधायकों ने सीएम गहलोत के अनुरूप राज्यसभा में अपना मत देने के लिए राजी कर लिया है। इन विधायकों की सीएम गहलोत के प्रति  चल रही नाराजगी  भी समाप्त हो गई है। मुख्यमंत्री निवास पर शनिवार रात को सीएम गहलोत और इन नेताओं के बीच लंबी वार्ता हुई और उनकी मांगों को  मान लेने की बात सामने आ रही है। इन सभी विधायकों ने सीएम गहलोत को यह आश्वस्त कर दिया है कि वे अब किसी और के साथ राज्यसभा के चुनाव में नहीं जाएंगे । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को इन सभी विधायकों को विशेष विमान के माध्यम से उदयपुर बाड़े बंदी में ले गये। इन सभी ग्रुप के नाराज विधायकों को मनाने के लिए आरटीडीसी के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौड़ ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने इन नाराज विधायकों से कई स्तर पर वार्ता की और उनकी मांगों को सीएम गहलोत तक पहुंचाकर सुलह का रास्ता निकाला गया।