करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
देश में आपातकाल लगाकार लोकतंत्र की हत्या करने के विरोध मे भाजपा ने शनिवार को सिटी पार्क में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति के यहां पर धरना दिया। धीरेंद्र बैंसला जिला महामंत्री के नेतृत्व में दिए गये धरने को भाजपा नेता लोकेश चतुर्वेदी सहित कई वक्ताओं ने आपातकाल को देश के लिए काला दिवस बताया। जिला मीडिया प्रभारी मुकेश सालौत्री ने बताया कि धरने को संबोधित करते हुए लोकेश चतुर्वेदी ने कहा कि आपातकाल के समय को विरोध दिवस के रूप में मनाते हुए भाजपा की ओर पूरे देश में धरना दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के लोकतंत्र को कूचलने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया था। इसी राह पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चल रहे हैं। गहलोत अपनी कुर्सी बचाने के लिए देश के लोकतंत्र को खतरे में डालकर राज्य की आठ करोड़ जनता को भगवान भरोसे छोड़ रखा है। राज्य की जनता में त्राहीमाम-त्राहिमाम हो रहा है। आपातकाल के इस काले दिवस पर भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को चेताना चाह रहा है कि भोली भाली जनता को जो बरगला के व झूठ बोलकर जो कुर्सी हथियाई है इससे जनता की देखभाल करें। राज्य की परेशान जनता आने दिनों में विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को सबक सिखा देगी। लोकेश चतुर्वेदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार की प्रधानमंत्री इंद्रा गाँधी ने आज ही के दिन आपातकाल लगातार मिसा लागू किया था और संवैधानिक शक्तियों को समाप्त कर दिया। उसका परिणाम यह निकला कि चाहे मिडिया हो चाहे कोई भी बात हो सब पर बैन कर दिया गया। समाचार पत्रों को समाप्त कर दिया। ऐसी स्थिति में देश में एक आंदोलन खड़ा हुआ। जयप्रकाश नारायण ने उस मुवमेंट का नेतृत्व किया उसके साथ धीरे-धीरे लोग जुड़ते चले गये। लोगों को जेल में डाल दिया गया। जेल की यातना सहन करने वालों में मैं स्वयं भी था। जेलों में लोगों को तंग व परेशान किया गया। देश के जितने भी वरिष्ठ नेता थे चौधरी चरण सिंह, जयप्रकाश नारायण, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, चंद्रशेखर जैसे वरिष्ठ नेताओं के साथ लाखों लोगों को जेलों में डाल दिया गया। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी कहती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकतंत्र ही हत्या कर रहे है, जबकि हत्या को उस समय हुई थी जब सब प्रकार की शक्तियों को छीन लिया गया था और लोगों को जेलों में डाल दिया गया था। संपूर्ण भारत में एक मुवमेंट हुआ इसका परिणाम यह निकला आगे आपातकाल समाप्त हुआ और जनता पार्टी की सरकार बनी। उस समय कांग्रेस पार्टी ने गलत काम किया था इसी के विरोधस्वरूप भाजपा काला दिवस मना रही है। कहा कि वे कांग्रेस पार्टी को फिर से चेताना चाहते है कि जिस प्रकार से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हरकतें कर रहे हैं, उससे बाज आना चाहिए। उनको इंद्रा गाँधी के रास्ते पर ना चलकर महात्मा गांधी के बताये रास्ते पर चलना चाहिए। जिला महामंत्री धीरेंद्र सिंह बैंसला ने कहा कि देश में लोकतंत्र को कुचलने के लिए इंमरजेंसी लागू की गई थी। मीडिया और न्यायपालिका के साथ नागरिकों के अधिकार छिन लिये गये। किसी को भी कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की छूट नहीं थी। इसी दिन को भाजपा काले दिवस के रूप में मना रही है। भाजपा याद दिलाना चाहती है कि कैसे लोकतंत्र प्रहरियों को यातनाएं दी। उनको जेलों में डाल दिया। बहुत से लोगों ने अपने प्राणों का बलिदान भी दिया था। कहा कि भाजपा यह संकल्प लेती है कि वे आपातकाल में जो शहीद हुए थे उनके बलिदानों को याद रखेंगे। यह सुनिश्चित भी करेंगे कि देश में लोकतंत्र मजबूत हो, देश में लोकमंत्र व गणतंत्र की रक्षा के लिए कृतसंकल्पित रहे।