श्रीगंगानगर-राकेश मितवा।
आम आदमी पार्टी श्रीगंगानगर जिला कार्यालय में वीना चौहान को प्रदेश महिला कोर्डिनेशन कमेटी में शामिल होने पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं एवं गुलदस्ता भेंट कर मिठाई बांटी। जिला कॉर्डिनेटर शंकर मेघवाल ने प्रदेश चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा एवं संगठन मंत्री दुष्यंत यादव का आभार व्यक्त करते हुए सभी को एक जुट होकर पार्टी को मजबूत करने की अपील की। इस अवसर पर महिला शक्ति से चंद्रावली देवी, निशा कौशिक, आशा देवी, रेणु बंसल, रमा कारगवाल, कमला वर्मा व वरिष्ठ साथी बी एस राणा, बी एस चौहान, हेतराम छींपा,एडवोकेट विनोद गर्ग, अमित कारगवाल, राजकुमार जोग, राजदीप गोल्डी, शंकर मेघवाल सहित कार्यकर्ताओं ने वीना चौहान को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।