उदयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
कांग्रेस विधायकों की बाड़ेबंदी के बीच पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी उदयपुर पहुंच गए है। पायलट ने इस दौरान पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि हम राज्यसभा की तीनों सीट जीत रहे है। तीनों सीटों पर हमें उम्मीद से ज्यादा वोट मिलेंगे। कांग्रेस और निर्दलीय सभी विधायक एकजूट है। बीजेपी की कोई चाल नहीं चलेगी। हम सबने मिलकर तय किया है कि हम तीनों राज्यसभा उम्मीदवारों को जिताकर भेजे।

0 टिप्पणियाँ