उदयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर महुआ से निर्दलीय विधायक ओमप्रकाश हुड़ला ने 'हुड़ला मॉडल का विधायक दल में सभी विधायकों की मौजूदगी और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रत्याशी रणदीप सिंह सुरजेवाला, प्रमोद तिवारी और मुकुल वासनिक को प्रशिक्षण दिया। होटल अरावली में निर्दलीय विधायक ओम प्रकाश हुड़ला ने विधायकों को बूथ के हुड़ला मॉडल की ट्रेनिंग दी। निर्दलीय विधायक हुड़ला ने बताया कि वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य बदल चुका है, ऐसे में हर एक बूथ को और उस बूथ पर मौजूद मतदाता को जोड़ना है। उन्होंने मतदाता को जोड़ने और जीत हासिल करने के गुर सिखाए। हर मतदाता को जन्मदिन की बधाई देने, प्रथम नियुक्ति तिथि पर शुभकामना संदेश देने, राशन डीलर से राशन सामग्री को उपभोक्ताओं तक पहुंचाने से पर्सनल केयर का असर नजर आता है, इससे मतदाता हमेशा के लिए जुडे़गा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इस मॉडल का लागू करने का आह्वान किया। हुड़ला मॉडल को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की चुनाव समिति के टास्क फ़ोर्स में सम्मिलित कर इस कार्य को एक मॉडल के रूप में स्थापित करने की बात रणदीप सुरजेवाला ने कही और शीघ्र निर्दलीय विधायक हुड़ला को उनकी टीम सहित दिल्ली केंद्रीय कार्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की टीम के समक्ष रखने की बात कही। मुख्यमंत्री गहलोत ने बूथ लेवल मैनेजमेंट प्रोग्राम को सीएमओ टीम के साथ देखकर इसे विधायकों के सामने रखने के निर्देश दिए थे।

0 टिप्पणियाँ