जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजधानी जयपुर मे भी अयोध्या के रामलला जैसा श्री श्याम के मन्दिर का निर्माण होगा। विशाल श्याम मंदिर का भूमि पूजन महोत्सव दिनाक 11 जून शनिवार की महामंडलेश्वर स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज हथोज धाम  के सानिध्य मे शनिवार दोपहर को 12:15 बजे अभिजीत मुहूर्त में श्याम सरोवर ग्राम पृथ्वी सिंह पूरा नाईवाला बड़ के बालाजी अजमेर रोड पर संपन होगा। आचार्य पंडित पंकज शर्मा,आचार्य कैलाश शर्मा की देखरेख में आचार्यों द्वारा विधि विधान से भूमि पूजन किया जाएगा। श्री श्याम रसोई चेरिटेबल ट्रस्ट ( रजि.) जयपुर के संस्थापक अध्यक्ष कुमार गिरिराज शरण ने बताया इस कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि समाजसेवी भामाशाह रवि अग्रवाल ( निवाई ),समाजसेवी भामाशाह विवेक मित्तल( नीमच )  रहेंगे। भारत के विभिन्न राज्यों से श्याम प्रेमीयो की इस आजोजन में पहुंचने की संभावना है। मंदिर का निर्माण कार्य श्री श्याम रसोई चेरिटेबल ट्रस्ट (रजि .) जयपुर ,श्री श्याम युवा संघ परिवार बड़ के बालाजी एवम श्यामाशीष ग्रुप  के तत्वावधान में किया जायेगा। तकरीबन 2 करोड़ की लागत से बनने वाले इस मंदिर में गौ शाला एवम वेद शास्त्र लाइब्रेरी भी बनाई जायेगी।