कोटा-हंसपाल यादव।
देवा गुर्जर हत्याकांड में परिवारजनों व सोशल मीडिया टीम द्वारा निर्दोषों को फसाने के प्रयासों के चलते आक्रोशित गुर्जर समाज के लोग बड़ी संख्या में नयापुरा स्टेडियम पर एकत्रित हुए। वहां हुई सभा के उपरांत रैली के रूप में कलेक्ट्री पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा। रैली की अगुवाई पूर्व सरपंच रामलाल गुंजल,पूर्व प्रधान मन्ना लाल गुर्जर, पूर्व सरपंच गोविंद भड़ाना, शिवराज गुंजल, लक्ष्मण बजाड़, नंदकिशोर, ओम पोसवाल, मनोहर कुवाड़ा, अर्जुन गुंजल, राजकुमार गुर्जर ने की। इससे पहले सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने कहा कि मेरी चिंता समाज की आने वाली पीढ़ी है। सोशल मीडिया पर जिस तरह से डॉन और मवाली व हाईप्रोफाइल मामला बताकर नौजवान पीढ़ी को इसमें जो घुसाया जा रहा है। अगर उसकी अंतरात्मा की विचार की चादर मैली हो गई तो अपने शरीर का अभिन्न अंग मलद्वार जो सुबह शाम साफ करने के बाद भी गंदा समझा जाता है। उसकी अंतरात्मा की विचार की चादर को मेली होने के बाद कितना भी धोना साफ नहीं हो पाएगी। गुंजल ने कहा कि इसीलिए मैं आज सामाजिक विज्ञान का डॉक्टर बनकर आपके बीच में आया हूं। नेता बनकर भाषण देने नहीं आया हूं। उस नौजवान पीढ़ी पर मर्यादा का मास्क लगाकर रखो ताकि उसकी अंतरात्मा की विचार की चादर गंदी ना हो। मवाली और डॉन जैसे शब्द हमारे लिए आइडियल नहीं है। समाज में अपराधियों को इन शब्दों से परिभाषित किया जाता है। जो पीढ़ी पक गई वह कहीं भी जाये मुझे कोई लेना देना नहीं। लेकिन जो आने वाली पीढ़ी है उसका भविष्य कुएं में नहीं जाना चाहिए। और यह रामायणजी में लिखा है अरु बस बास नरक कर ताता, दुष्ट संगति नहीं देत विधाता" दुष्ट की संगति देने से अच्छा है मुझे नरक की यातना दे देना, रामायणजी इस बात का संकेत देती है। और मवाली व डॉन जैसे शब्दों को आदर्श मानना दुष्टों की संगति की ओर आगे बढ़ना है जो नरक की यातना से भी बड़ा अपराध है। जिसकी और नौजवान पीढ़ी हम धकेलने  की चेष्टा कर रहे हैं। गुंजल ने कहा न्याय अन्याय जो होगा वह हो जाएगा जिसने अपराध किया होगा बंद होगा। लेकिन निर्दोषों को बचाएंगे।सीबीआई जांच करो कुछ भी करो लेकिन मीडिया में व सोशल मीडिया में उसको आइडियल बनाने की चेष्टा की जा रही है। जो अपने आप को मवाली व डॉन कहलाने में बड़ा शौक रखता था उससे मुझे नौजवान पीढ़ी को बचाना है। कुछ अतिउत्साही लोग कह रहे हैं कि वह लाखों लोगों के दिलों पर राज करता था तो क्या मवाली व डॉन हमारे आदर्श हो जाएंगे, क्या हम लाखों लोगों को नर्क में धकेलना चाहते हैं। सभा व रैली को कलेक्ट्री पर संबोधित करते हुए पूर्व सरपंच रामलाल गुंजल ने कहा कि देवा गुर्जर के परिजनों व सोशल मीडिया टीम के दबाव में जिस तरह बोराबास निवासी बेगुनाह परसराम गुर्जर को धारा 120 बी में गिरफ्तार किया है। उसका हम विरोध करते हैं पुलिस अपराधियों को पकड़े हमें कोई समस्या नहीं पर निर्दोषों पर कार्यवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे। सभा को पूर्व प्रधान मन्ना लाल गुर्जर, पूर्व सरपंच गोविंद भड़ाना, पंचायत समिति सदस्य लोकेश गुंजल,शिवराज गुंजल, नन्दलाल कसाना, हरीश खटाना,ओम पोसवाल,मनोहर कुवाड़ा, अर्जुन गुंजल, राजकुमार गुर्जर ने भी संबोधित किया।