करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने प्रशासन गांव के संग चल रहे फॉलो-अप कार्यक्रम के तहत निरीक्षण के दौरान कहा कि शिविर के दौरान राज्य सरकार की मंशा के अनुसार आमजन व ग्रामीणों के कार्य स्थानीय स्तर पर ही करने के निर्देश दिये एवं जिला कलक्टर ने पात्र ग्रामीणों को शिविर में पट्टों का भी वितरण किया। जिला कलक्टर मंगलवार को पंचायत समिति नादौती की ग्राम पंचायत व गिरदार सर्किल कैमरी में आयोजित फॉओ-अप शिविर के दौरान अधिकारियों को निर्देशित करते हुए यह बात कही। उन्होंने शिविर के दौरान कहा कि लोगों को सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिले जैसे पालनहार, श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं, चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को शिविर के दौरान कोविड टीकाकरण से वंचित रहे ग्रामीणों को टीकाकरण करने, चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ लेने के प्रति जागरूक करने एवं निःशुल्क दवा व जांच योजना का अधिक से अधिक लाभ दिलाएं। शिविर में ग्रामीणों के द्वारा गांव में पेयजल समस्या का निस्तारण करने एवं आबादी विस्तार करवाने सहित अन्य समस्याएं रखी जिनका जिला कलक्टर संबंधित अधिकारियों को निस्तारण करने के निर्देश दिए। शिविर में उपखण्ड अधिकारी नरेन्द्र कुमार मीणा, विकास अधिकारी सहित अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
बाल सम्प्रेषण गृह का किया औचक निरीक्षण।
जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने मंगलवार को जिला स्तर पर संचालित बाल सम्प्रेषण गृह का औचक निरीक्षण तथा निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने सम्प्रेषण गृह में उपस्थित बालकों से बातचीत की एवं उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने इसके बाद रसोई घर, पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई, उपलब्ध कराई जा रही खाद्य सामग्री के बारे में भी जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली। उन्होंने इसके बाद बाल कल्याण समिति के कार्यों का भी निरीक्षण किया, इस अवसर पर महिला अधिकारिता के सहायक निदेशक के.के. सांखला, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अनिल शर्मा एवं समिति के सदस्य फजले अहमद सहित अन्य कार्मिक उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ