जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान सरकार में हाल ही में नियुक्त हुए विप्र बोर्ड के चेयरमैन राज्य मंत्री महेश शर्मा ने कालवाड रोड स्थित रघुनाथ धाम में पहुंचकर स्वामी सौरभ राघवेंद्र आचार्य महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। महेश शर्मा ने रघुनाथ धाम प्रस्तावित मंदिर पर गहनता से चर्चा की और मंदिर के इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर रघुनाथ धाम मारो श्याम धणी परिवार की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राकेश शर्मा, राजेश अत्री, कांग्रेस नेता विनोद झालानी सहित कई पदाधिकारी लोग मौजूद रहे।