झालावाड़-हरिमोहन चोडॉवत।
गागरिन सिंचाई परियोजना में आ रही समस्याओं को लेकर अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा है। भारतीय किसान संघ तहसील सुनेल के द्वारा पिछले कई बार शासन प्रशासन के सामने गागरिन सिंचाई परियोजना में कई तरह की खामियां किसानों के सामने आ रही थी इसको लेकर कई बार ज्ञापन दिया गया लेकिन कोई सकारात्मक रवैया प्रशासन ने नहीं उठाया। इस हेतु पूर्व में जानकारी दी गई थी कि भारतीय किसान संघ तहसील सुनेल का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। तहसील अध्यक्ष श्याम सिंह सोनगरा ने धरना को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक पीड़ित किसान माता बहनों के साथ धरना प्रदर्शन में शामिल होंगी ऐसी योजना बनाई गई और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या पहुंचे। तहसील मंत्री पीरुलाल चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि गागरिन सिंचाई परियोजना पिछले 10 वर्षों से बनकर तैयार है। लेकिन नहरे अभी तक पूर्ण नहीं हुई। जिसकी समस्याओं से कई बार अवगत कराया गया। लेकिन प्रशासन की घोर लापरवाही की वजह से इस गागरिन परियोजना की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। जिससे मजबूर होकर क्षेत्र के किसानों को तहसील कार्यालय के बाहर भयंकर गर्मी में धरना प्रदर्शन किया जा रहा जो बहुत चिंता का विषय है। तहसील प्रभारी रामलाल डांगी ने धरना प्रदर्शन में संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय किसान संघ एक गैर राजनीतिक संगठन है जो समय-समय पर खेती व किसानों के हित में आ रही समस्याओं को प्रशासन के सामने दृढ़ता पूर्वक रखते हैं और वाजिब मांगों के लिए कभी भी समझौता नहीं किया जाता। इसलिए अधिक से अधिक संख्या में धरना में उपस्थित हो ताकि किसानों की ज्वलंत समस्याओं का समाधान हो सके।
जिला सह मंत्री बजरंग लाल पटेल ने बताया कि यदि प्रशासन ने किसानों की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दिया तो धरना प्रदर्शन को उग्र किया जाएगा जिसकी समझ जिम्मेदारियां प्रशासन की रहेगी। जिला अध्यक्ष धन सिंह गुर्जर ने बताया कि जब तक गांव के अंदर ग्राम समिति मजबूत तरीके से कार्य नहीं करेगी तब तक किसानों के सामने समस्या आती रहेगी। जिला उपाध्यक्ष कैलाश सेन बताया कि 2 अप्रैल को ग्राम पंचायत बोलियां ढाबला खींची सेमलिया ग्राम पंचायतों के लोग ट्रैक्टरों के साथ धरना प्रदर्शन में पहुंचेंगे ऐसी प्रभावी योजना बनाई गई। जिला मंत्री मुकेश मेहर ने उपस्थित धरना प्रदर्शन का संचालन किया और धरना प्रदर्शन को सुचारू चलाने के लिए योजना कार्यकर्ताओं को जानकारियां दी गई। साथ ही धरना प्रदर्शन के बाद तहसीलदार घागरे सिंचाई परियोजना में आ रही समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया गया और संबंधित विभाग के साथ वार्ता हो ऐसी जानकारी दी गई। धरना प्रदर्शन को प्रांतीय उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय किसान संघ किसी गंभीर समस्याओं को लेकर जब धरना प्रदर्शन किया जाता है तब तक कोई सकारात्मक आश्वासन नहीं मिलेगा। तब तक धरना प्रदर्शन किया जाएगा और यदि प्रशासन ने जल्द ही कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो सुनेल तहसील को बंद किया जाएगा। धरना प्रदर्शन में जिला प्रचार प्रमुख महेश मेहर रामचंद्र पाटीदार जय नारायण पाटीदार नंदकिशोर भगवान नगर बलवीर तहसील प्रचार प्रमुख लालचंद डांगी रमेश  चौधरी दशरथ पाटीदार तूफान नागर कैलाश चंद सहित सैकड़ों किसान बंधु उपस्थित रहे।