जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राज्यसभा चुनाव में भाजपा समर्थित निर्दलीय डॉ. सुभाष चंद्रा के मैदान में उतरने के बाद अब बीजेपी भी प्रशिक्षण के नाम पर विधायकों की बाड़ेबंदी करने जा रही है। इसके लिए पार्टी ने सभी विधायकों को 5 जून की रात तक जयपुर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। संभवत: 6 जून से विधायकों की बाड़ेबंदी शुरू कर दी जाएगी। हालांकि ट्रेनिंग कैंप की तारीखों को लेकर तो पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कोई खुलासा तो नहीं किया लेकिन पत्रकार वार्ता के दौरान इतना जरूर कहा है कि प्रशिक्षण शिविर में पार्टी की रीति-नीति विचारधारा और वोट डालने के तौर-तरीकों को विधायकों को समझाया जाएगा। पूनिया ने कहा कि प्रशिक्षण कैंप में दिल्ली से भी कुछ आला नेता आएंगे। प्रशिक्षण केंद्र में बीजेपी के 71 विधायक तो शामिल होंगे ही लेकिन आरएलपी विधायकों या अन्य के शामिल होने पर फिलहाल संशय है। 10 जून को राज्यसभा की 4 सीटों के लिए मतदान होगा।