करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
करौली जिले में आंचल अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए आंचल अभियान की शुरुआत की गई। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह की पहल पर जिले में किये गये नवाचार के तहत 11 मई से 16 मई तक आंचल अभियान चलाकर 13 हजार 153 गर्भवती महिलाओ के हीमोग्लोबिन की जांच की गई। इनमें से 11 हजार 202 गर्भवती महिलाओं का हीमोग्लोबिन कम पाया गया उन्हें दवा के साथ साथ उपचार व सुधार के बारे मे जागरूक किया गया। आंचल अभियान के तहत महिलाओं को पोषक आहार लेने के साथ साथ तनाव मुक्त रहने की भी सलाह दी गई।आंचल अभियान से गर्भवती महिलाओं मे गर्भकाल के दौरान खान पान, संतुलित भोजन के साथ साथ उनके स्वास्थ्य मे सुधार एवं सुरक्षित शिशु एवं सुरक्षित प्रसव में बढ़ोतरी होने के साथ साथ मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में भी कमी आयेगी। जिले में चलाए गए आंचल अभियान से जहां मां एवं बच्चा स्वस्थ रहेगा वही परिवार भी स्वस्थ रहेगा तथा गर्भवती महिलाओं की समय पर जांच होते रहने से उन्हें कई तरह की परेशानियों से मुक्ति भी मिलेगी। करौली जिले मे आंचल अभियान के प्रथम चरण मे 16 हजार 300 गर्भवती महिलाओं के हीमोग्लोबिन की जांच का लक्ष्य निर्धारित किया गया था जिनमे से 13 हजार 144 गर्भवती महिलाओं की जांच हुई जिसमें से 11 गर्भवती महिलाएं अति गंभीर एनीमिक पाई गई एवं 10 हजार 940 गर्भवती महिलाओं का 7 से 11 ग्राम एवं 251 गर्भवती महिलाओं का 5 से 7 ग्राम हीमोग्लोबिन पाया गया। जिले मे एएनएम और आशाएं अपने अपने क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं से निरन्तर संपर्क कर आवश्यक परामर्श व इलाज समय समय पर मुहैया कराती रहेंगी।

0 टिप्पणियाँ