जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान की गहलोत सरकार ने आदेश जारी कर राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 12 अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की ओर से जारी इस आदेश में पूर्व में किए गए भारत भूषण गोयल के तबादले को भी निरस्त किया है। जबकि सात एसडीओ का तबादला किया गया है। इसी प्रकार एक अन्य आदेश में भारतीय वन सेवा के दो अधिकारियों को बदला गया है। जारी तबादल लिस्ट के अनुसार सना सिद्दीकी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजस्थान बोर्ड जयपुर , कमल सिंह यादव का सचिव राजस्थान राज्य महिला आयोग , राजेंद्र सिंह शेखावत राजस्व अपील अधिकारी अजमेर, विनोद कुमार मीणा निजी सचिव राज्यमंत्री जाहिदा खान के पद पर तबादला हुआ है। इसी प्रकार हनुमान सिंह राठौड़ उपखंड अधिकारी गोगुंदा उदयपुर, अशोक कुमार उपखंड अधिकारी चाकसू जयपुर , नीलम लखारा झाडोल उदयपुर, सुनील शर्मा उपखंड अधिकारी कुशलगढ़ बांसवाड़ा , पंकज गढ़वाल उपखंड अधिकारी डेगाना नागौर , ओमप्रकाश मीणा उपखंड अधिकारी राजगढ़ अलवर , प्रियंका बिश्नोई राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर , गंगाधर मीणा खंड अधिकारी किशनगढ़ अलवर लगाया गया है। इसी तरह से आईएफएस हरि किशन सारस्वत को डीएफओ RFWTI जयपुर व जिग्नेश शर्मा का उप वन संरक्षक बांसवाड़ा तबादला हुआ है।

0 टिप्पणियाँ