कोटा-हंसपाल यादव।
एसीबी की टीम ने राजधानी जयपुर में बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रोफेसर आरए गुप्ता को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी वाइस चांसलर प्रो. गुप्ता परिवादी से इंजीनियरिंग कॉलेज की सीटें बढ़ाने की एवज में 5 लाख रुपए की रिश्वत ले रहा था। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने वीसी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी डीजी बीएल सोनी ने बताया कि जयपुर के चांसलर सरकारी गेस्ट हाउस में बैठकर रिश्वत ले रहे थे। एसीबी से परिवादी ने शिकायत की थी कि सीट बढ़ाने के एवज में वीसी ने 10 लाख रुपए की डिमांड की है। टीम ने शिकायत का सत्यापन कराया उसके बाद ट्रैप कर रंगे हाथों 5 लाख की रकम लेते गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान 21 लाख रुपए भी उनके कमरे में मिले हैं। आरोपी वाइस चांसलर आरए गुप्ता के कोटा तकनीकी विश्वविद्यालय स्थित परिसर, वीसी आवास और जयपुर निवास पर भी छापा मारा है। जहां पर तलाशी का काम एसीबी के अधिकारी कर रहे हैं। राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर कक्ष में भी एसीबी के अधिकारी जांच कर रहे हैं।

1 टिप्पणियाँ
Prompt and aqurate news, excellent
जवाब देंहटाएं