पाली-मनोज शर्मा।
हाल ही में करौली, अलवर, भीलवाड़ा एवं जोधपुर में हिन्दू समाज पर हुए हमले की घटनाओं के विरोध में पाली में हिन्दू संगठनों द्वारा प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। विहिप, बजरंग दल सहित अन्य संगठनों के बैनर तले हुए इस प्रदर्शन में महिलाओं ने भी भागीदारी निभाई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। ज्ञापन में राष्ट्रपति से हिन्दू समाज को सुरक्षा देने की मांग की गई साथ ही प्रदर्शन के लिए टेंट लगाने की स्वीकृति नहीं देने पर पुलिस एवं प्रशासन के समक्ष रोष जताया गया। धरना प्रदर्शन शांतिपूर्वक निपटने पर पुलिस एवं प्रशासन ने भी राहत की सांस ली।