चित्तौड़गढ़-गोपाल चतुर्वेदी।
विश्व संग्रहालय दिवस के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध चित्तौड़ दुर्ग पर स्थित फतेह प्रकाश संग्रहालय में जहां सभी पर्यटकों के लिए प्रवेश निशुल्क रखा गया। वही इस अवसर पर बाल चित्रकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन भी किया। विश्व के मानचित्र पर अपनी अलग पहचान रखने वाले विश्व प्रसिद्ध चित्तौड़ दुर्ग पर स्थित फतेह प्रकाश संग्रहालय (महल) विश्व संग्रहालय दिवस के अवसर पर पर्यटकों का प्रवेश पूरी तरह से निशुल्क रखा गया।
जिसके चलते दुर्ग पर भ्रमण करने के लिए आने वाले पर्यटकों में इस संग्रहालय को देखने का उत्साह दिखाई दिया। वही संग्रहालय में प्रवेश करने वालों पर्यटकों का तिलक लगा कर स्वागत किया गया। इसके बारे में जानकारी देते हुए संभागीय संग्रहालय अधीक्षक नीरज त्रिपाठी ने बताया की विश्व संग्रहालय दिवस के अवसर पर राज्य सरकार के अधीन आने वाले संभाग के सभी संग्रहालय में पर्यटकों के लिए प्रवेश निशुल्क रखा गया। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर बाल चित्रकारों ने अपनी कैनवास और पक्षियों के लिए बांधे जाने वाले परिंडो पर पेंटिंग की।
अधीक्षक राजकीय संग्रहालय हिमांशु सिंह ने बताया कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप सभी संग्रहालय का डिजिटाइजेशन किया जा रहा है, जिसके लिए प्रस्ताव बना कर राज्य सरकार के पास भेजा गया है।
वहीं उन्होंने बताया कि नेत्रहीन दिव्यांगों के लिए इतिहास की जानकारी देने के मामले में भी एक बड़ी पहल की जा रही है। जिसके अंतर्गत विशेष लिपि के माध्यम से जानकारी देने की विशेष व्यवस्था की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ