करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
करौली जिले मे नीति आयोग की विकास सहयोगी संस्था पीरामल फाउंडेशन द्वारा आकांक्षी जिला करौली में पर्यावरण संरक्षण अभियान मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस जागरुकता अभियान के अंतर्गत समन्वित बाल विकास योजना (आईसीडीएस) विभाग के साथ मिलकर पीरामल फांउडेशन ने टाउन हॉल, कलेक्ट्रेरेट ऑफिस, करौली में मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में साथिन और लड़कियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। साथिन और लड़कियों ने पर्यावरण से संबंधित हाथों पर अनेक मेंहदी बनाई। जिसके माध्यम से साथिन और लड़कियों को पर्यावरण बचाने के लिए संदेश दिया। उन्होंने पर्यावरण बचाने हेतु शपथ ली। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृष्णकांत संखाला, डीडी, आईसीडीएस ने कहा, पीरामल फाउंडेशन की तरफ से पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन कर रहे हैं। आप सभी मिलकर इनका सहयोग करें और भविष्य के लिए पर्यावरण का संरक्षण किया जाए। मेंहदी प्रतियोगिता की प्रतिभागियों को पर्यावरण के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने अपने आसपास एक पौधा लगाने का संकल्प लिया। जिससे पर्यावरण को बचाया जा सके। साथ ही अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए एक स्वच्छ और सुदंर पर्यावरण प्रदान किया जाए। पीरामल फाउंडेशन की तरफ से मुकेश शर्मा, गोपाल सिंह और गांधी फेलो सत्यम पांडेय और मूलचंद मीना उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ