कोटा-हंसपाल यादव।
कोटा मेडिकल कॉलेज में हुआ किडनी ट्रांसप्लांट पूरी तरह सफल रहा है। मरीज के स्वास्थ्य में काफी सुधार होने के बाद गुरुवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। मरीज को डिस्चार्ज करने के दौरान ऑपरेशन से लेकर इलाज में शामिल रही पूरी टीम मौजूद रही और खुशी जाहिर की। इसी के साथ कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रदेश का तीसरा अस्पताल बन गया है जहां किडनी ट्रांसप्लांट हो सकता है। नैनवां निवासी गुमान सिंह की किडनी खराब होने की वजह से लंबे समय से वह न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती था। पहले जांच की वजह से किडनी ट्रांसप्लांट लेट हुआ। इसके बाद परमिशन को लेकर भी कुछ परेशानी आई। हालांकि सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद 11 मई को गुमान सिंह का किडनी ट्रांसप्लांट किया गया। डोनर गुमान सिंह की मां थी।ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा था और उसके बाद गुमान सिंह को अस्पताल में निगरानी में रखा गया। 15 दिन तक अस्पताल में उसका ट्रीटमेंट चला और तबीयत में काफी सुधार आने के बाद गुरुवार को उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। डिस्चार्ज करने से पहले उसकी कई जान से की गई और सब नॉर्मल आने के बाद ही उसे घर भेजा गया। अस्पताल प्रशासन ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि कोटा में किडनी मरीज के लिए यह अच्छी बात है कि अब कोटा में ही उनका इलाज हो सकेगा। महंगे इलाज की तरफ मरीजों को नहीं जाना होगा।

गुमान सिंह करता है मजदूरी।
लंबे समय से इलाज के चलते गुमान सिंह की आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो चुकी है। गुमान सिंह पहले मजदूरी करता था। स्थिति यह हो गई कि बिल नहीं बढऩे की वजह से उसके घर की लाइट भी कट चुकी है। हालांकि कुछ समाजसेवियों को इसकी जानकारी लगी तो वह गुमान सिंह की मदद के लिए पहुंचे।