झालावाड-हरिमोहन चोडॉवत।
झालावाड़ शहर में गत 15 मई को खाना बनाने के बहाने अपने घर बुलाकर सगी भतीजी से दुष्कर्म की वारदात के मामले में फरार आरोपी चाचा को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महिला थानाधिकारी राजू उदयवाल ने बताया कि शहर की एक नाबालिग किशोरी ने अपने परिजनों के साथ महिला थाने पहुंचकर सगे चाचा द्वारा उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए प्रकरण दर्ज कराया था। पीड़िता किशोरी ने बताया था कि उसका चाचा शाकिर उर्फ मुंडा अब्बासी दुर्ग पूरा मार्ग पर स्थित खेत पर पर बने मकान में उसकी पत्नी और बच्चों के साथ रहता है। 7 दिन पहले उसकी चाची बाहर गई हुई थी। उस दिन वह अपनी भतीजी को खाना बनाने के बहाने अपने साथ खेत पर बने मकान पर ले गया। जहां 15 मई की रात भतीजी के साथ उसके चाचा ने दुष्कर्म की वारदात की। प्रकरण दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने किशोरी का मेडिकल करवाया था तथा 164 के बयान दर्ज किए थे। जिसके बाद पुलिस ने देर शाम आरोपी चाचा शाकिर उर्फ मुंडा अब्बासी को गिरफ्तार कर लिया। रिश्तो को तार-तार करने वाली घटना से स्थानीय नागरिकों में भी भारी आक्रोश था।

0 टिप्पणियाँ