जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
नौकरशाही से राजस्थान के सत्ताधारी दल कांग्रेस के विधायक ही नाराज नहीं हैं। बल्कि अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मंत्री भी परेशान होने लगे है। दरअसल गहलोत के खासमखास मंत्री अशोक चांदना ने विभाग में नौकरशाही के दखल से इतने ज्यादा नाराज हैं कि उन्हें अब मंत्री पद एक जलालत लगने लगा है। यही कारण है कि उन्होंने ट्वीट कर खुद को मंत्री के जलालत बड़े पद से मुक्त करने की मांग मुख्यमंत्री से की है।अशोक चांदना नाराज किसी और से नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रिंसिपल सेकेट्री कुलदीप रांका से हैं। ये नाराजगी कुलदीप रांका के अशोक चांदना के विभाग में हस्तक्षेप करने से पैदा हुई है। नाराजगी को जताते हुए अशोक चांदना ने गुरुवार को ट्वीट कर लिखा है कि 'मुख्यमंत्री जी, मेरा आपसे व्यक्तिगत अनुरोध है कि मुझे इस जलालत भरे मंत्री पद से मुक्त कर मेरे सभी विभागों का चार्ज कुलदीप राका को दे दिया जाए। क्योंकि वैसे भी वह मेरे सभी विभागों के मंत्री हैं।