किशनगढ़ ब्यूरो रिपोर्ट।
कोरोना महामारी के कारण पिछले दो वर्षो से स्कूली बच्चों की पढ़ाई बहुत ज्यादा डिस्टर्ब होने की वजह से संयुक्त अभिभावक संघ किशनगढ़ शाखा ने बच्चों के बेहतर भविष्य को संवारने के लिए एक माह का समर केम्प शुरू किया। जिसमे इंग्लिश स्पीकिंग और मैथ्स की समर क्लास का आयोजन किया जा रहा है। संयुक्त अभिभावक संघ अध्यक्ष सुमित बेनावत ने बताया की समर क्लासेज में भागचंद, कुमावत, हिमांशु व योगेश बच्चो को अंग्रेजी व गणित प्रतिदिन डेढ़ घंटे तक की शिक्षा प्रदान करेंगे। संघ द्वारा प्रत्येक बच्चे को कॉपी और पेंसिल उपलब्ध करवाई गई है। क्लासेज 2 बैंच (कक्षा 2 से 5 और कक्षा 6 से 10) में बच्चो ने भाग लिया है। इस दौरान सुमित बेनावत, प्रदीप अग्रवाल एडवोकेट, पार्षद ओम यादव, विकास मेहनत, विकास सोडाणी, मुकेश खंडेलवाल, वहीद मंसूरी, अंकुर जैन, प्रेम मगनानी, विनीत बेगानी, दीपक कोठारी, दिनेश अग्रवाल, विजय जैन, नीरज मेहता, संजय जैन आदि मौजूद रहे।