चूरू ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान के चूरू साहवा मेंसर्वब्रह्मण महासभा की ओर से भगवान परशुराम जन्मोत्सव के तहत विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। साथ ही भगवान परशुराम की विशाल प्रतिमा का अनावरण किया गया। 
इस अवसर पर खादी बोर्ड के अध्यक्ष बृजकिशोर शर्मा, विधायक अभिनेश महर्षि, उमाशंकर शर्मा आयुक्त विशेष योग्यजन आयोग, सुशील पारीक उपाध्यक्ष युवा बोर्ड,श्रीमती मोनिका खटोतिया अध्यक्ष नगरपालिका नोहर,डॉ. महेश शर्मा,महासभा के प्रदेश सचिव राकेश शर्मा,उमाशंकर शर्मा सहित हज़ारों बंधुओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान समारोह के आयोजक महासभा के अध्यक्ष गिरधारी शर्मा सहित पदाधिकारी और विप्रजन मौजूद रहे।