जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार को अचानक से शासन सचिवालय में मुख्य सचिव के कार्यालय पहुंचे । जहां पर मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव उषा शर्मा से विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा की । साथ ही किस प्रकार से बजट घोषणाओं का समयबद्ध रूप से क्रियान्वयन सुनिश्चित हो तथा प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाया जाए इसे लेकर भी चर्चा हुई।
इस बात की जानकारी खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर साझा की है।

0 टिप्पणियाँ