झालावाड़ हरिमोहन चोडॉवत।
झालावाड़ के जिला जनाना अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर एक युवक ने अपनी जान दे दी। अचानक हुए इस घटनाक्रम से इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
पुलिस के अनुसार मृतक जगदीश चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा कस्बे का रहने वाला था और कुछ दिन पहले ही झालावाड़ आया था। जहां वो एक कबाड़ की दुकान पर काम कर रहा था। मंगलवार को अचानक से जिला जनाना अस्पताल की छत पर जाकर वो नीचे कूद गया और आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उसके पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। जिसकी कोतवाली थाना पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।