बांसवाड़ा ब्यूरो रिपोर्ट।
कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कांग्रेस के कई नेता बेणेश्वर धाम पर हाई लेवल पुल के शिलान्यास में पहुंचे। शिलान्यास के बाद राहुल गांधी ने जनसमुदाय को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी की सभा में काले कपड़े पहनकर आने वाले लोगों को पुलिस ने रोक दिया। पुलिस ने काले शर्ट, स्कार्फ या रूमाल बांधकर आने वाले सभी लोगों के काले कपड़े उतारने के बाद ही अंदर जाने की मंजूरी दी। इस दौरान सभा स्थल के बाहर ही प्रवेश द्वार पर एक परकोटे पर लोगों ने काले कपड़े उतारकर रख दिए।
इससे वहां काले कपड़ों का ढेर लग गया।बताया जा रहा है कि राहुल गांधी की सभा में भाजपा या उनके संगठनों की ओर से विरोध जताए जाने की आशंका थी। इसी आशंका के चलते पुलिस ने काले कपड़े उतरवाए, जिसके बाद दीवार पर कपडों के ढेर लग गए।

0 टिप्पणियाँ