करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग मंत्री रमेश चंद्र मीणा के अथक प्रयास से करौली जिले के मंडरायल उपखंड में बिजली विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय की शुरुआत हुई हैं। कार्यालय के शुरू होने से क्षेत्रवासियों और किसानों की बिजली विभाग से सम्बंधित समस्याओं से काफी निजात मिली है। मंडरायल उपखंड में लगभग 14500 उपभोक्ता हैं। पहले बिजली विभाग के किसी भी कार्य के लिए लोगो कई किलोमीटर का सफर करके करौली जिला मुख्यालय पर जाना पड़ता था। जिससे लोगो को काफी आर्थिक नुकसान तो होता ही था। साथ ही और कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ता था। सहायक अभियंता कार्यालय शुरू होने से बिलिंग कार्य एवं नई नवीन कनेक्शन और सभी प्रकार की बिजली की समस्या का समाधान उपखंड मुख्यालय से होगा। अभी फिलहाल कार्यालय मंडरायल उपखंड में किराए के भवन में शुरू हो गया है। लोगो की मंडरायल उपखंड पर सहायक अभियंता कार्यालय बनाने की काफी समय से मांग थी। इसके बाद मंडरायल के लोगो ने मंत्री को इस समस्या से अवगत कराया था। इसके बाद मंत्री ने अपने प्रयासों से क्षेत्र के लोगो की समस्या का समाधान करते हुए, बिजली विभाग को प्रस्ताव भेज कर सहायता अभियंता कार्यालय की शुरुआत कराई है। मंत्री ने अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगो की सबसे बड़ी समस्या को खत्म कर दिया है। इसके लिए मंडरायल के लोगो ने मंत्री को धन्यवाद देते हुए, आभार व्यक्त किया है।

0 टिप्पणियाँ