कोटा ब्यूरो रिपोर्ट।
नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने परशुराम जयंती के अवसर पर कोटा शहर के विभिन्न मार्गाें से निकाली गई रैली का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। राज्य शासन मंत्री ने घटोत्कच चौराहे पर आयोजित रैली पर भी पुष्प वर्षा की।
इस अवसर पर समाजसेवी अमित धारीवाल, पूर्व यूआईटी चेयरमैन रविंद्र त्यागी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ