कोटा ब्यूरो रिपोर्ट।
नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने कोटा में शेर वाले बाबा पर आयोजित रोजा इफ्तार कार्यक्रम में शामिल हुए और सभी रोजदारों को इस पाक महीने की मुबारकबाद के साथ ईद की मुबारकबाद भी दी। उन्होंने कहा कि रोजा सब्र और अनुशासन का प्रतीक है।
 उन्होंने कहा कि रमजान के पाक महीने में रोजे जो फर्ज किए गए हैं उसके संदेश को अपने जीवन में आत्मसात कर नेकियां  कमाएं, रोजा सब्र और अनुशासन, मदद करने की सीख देता है। इंसाफ आजाद की ओर से आयोजित रोजा इफ्तार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहर के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं अकीदतमंद पहुंचे। रोजा इफ्तार के बाद देश में अमन, चैन, खुशहाली की दुआएं की गई। कार्यक्रम के दौरान यूडीएच मंत्री का आयोजकों की ओर से स्वागत सम्मान किया गया। इस मौके पर नायब शहर काजी जुबेर अहमद भी मौजूद रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर जफर मोहम्मद ने की। इस मौके पर महापौर मंजू मेहरा उपमहापौर सोनू कुरेशी, हाडोती विकास मोर्चा के संयोजक राजेंद्र सांखला, शहर के पार्षद एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।