सवाई माधोपुर-हेमेंद्र शर्मा।
सवाईमाधोपुर जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर 7 की गौतम कॉलोनी में आकाशवाणी के पीछे नगर परिषद की सार्वजनिक पानी कि टंकी का फाउंडेशन विगत करीब एक साल से टूटा हुआ पड़ा है। जिसके चलते कभी भी पानी की टंकी गिर सकती है,वही स्टार्टर भी जमीन पर पड़ा हुआ है। ऐसे में कभी भी कोई भी बड़ा हादसा घटित हो सकता है और कोई जनहानि भी हो सकती है। वार्ड पार्षद अंचल शर्मा सहित स्थानीय लोगों ने बताया कि पानी की टंकी के टूटे हुए फउण्डेशन व स्टार्टर को लेकर उनके द्वारा कई मर्तबा नगर परिषद अधिकारियों को शिकायत की गई।
मगर अभी तक नगर परिषद द्वारा ना तो पानी कि टंकी का फाउंडेशन ठीक कराया गया और ना ही स्टेटर को सही तरह से लगवाया गया। ऐसे में कॉलोनी के लोगो को हर वक्त कोई दुर्घटना होने का आदेश बना रहता है। कॉलोनी वासियों ने नगर परिषद से पानी की टंकी का फाउंडेशन ठीक करवाने व स्टार्टर को सही तरह से बॉक्स में लगवाने की मांग की है।

0 टिप्पणियाँ