सवाई माधोपुर-हेमेन्द्र शर्मा।
सवाई माधोपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्वेता गुप्ता द्वारा आज जिला न्यायालय परिसर स्थित एडीआर सेंटर में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने 14 मई शनिवार को जिले में आयोजित की गई राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन में मीडिया की सकारात्मक भूमिका पर मीडिया कर्मियों का धन्यवाद किया । इस दौरान उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में इस बार कुल 19 हजार 601 प्रकरणों का निस्तारण किया गया है। जो बहुत बड़ी बात है। उन्होंने बताया कि इस बार की राष्ट्रीय लोक अदालत में 11 बेंचो का गठन किया गया था। जिनके माध्यम से 19 हजार 601 प्रकरणों का निस्तारण कर  8 करोड़ 94 लाख 8 हजार 831 रुपये कस अवार्ड पारित किए गये। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में राजीनामा योग्य प्रकरणों के निस्तारण से न्यायालयों में भी मुकदमों की पेंडेंसी कम होगी। प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने मीडियाकर्मियों से राष्ट्रीय लोक अदालत सहित नालसा व रालसा की योजनाओं को आमजन तक पहुंचने और लोगो को जागरूक करने की अपील की।