जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
जयपुरिया इंस्टीटयूट ऑफ मैनेजमेंट, जयपुर को "इंस्टीट्यूट ऑफ़ हैप्पीनेस" के खिताब से नवाजा गया है। यूके स्थित QS की भारतीय सहायक कंपनी क्यूएस  Quacquarelli Symonds ने नई दिल्ली में एक कॉन्क्लेव में भारत के सबसे खुशहाल शैक्षणिक संस्थानों की घोषणा की। इसी के तहत जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, जयपुर को "इंस्टीट्यूशंस ऑफ हैप्पीनेस (IOH)" के रूप में सम्मान दिया गया। कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. प्रभात पंकज ने हैबिटेट सेंटर नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी से प्रमाण पत्र प्राप्त किया। डॉ. प्रभात पंकज ने बताया कि 100 से अधिक संस्थानों में से जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, जयपुर को यह पुरस्कार मिला है।उन्होंने बताया कि QS I-GAUGE को 2018 में भारत के पूर्व राष्ट्रपति, स्वर्गीय प्रणब मुखर्जी ने लॉन्च किया था।