जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा परशुराम जन्मोत्सव पर आज अनेक आयोजन आयोजित किए जाएंगे। मुख्य समारोह में भगवान परशुराम की पूजा अर्चना एवं परशुराम जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा बनीपार्क स्थित झखोरेष्वर महादेव मंदिर में प्रातः 9.00 बजे की जायेगी। जिसमें बड़ी संख्या में विप्रजन भाग लेगें। जयपुर शहर अध्यक्ष अनिल सारस्वत ने बताया कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर रेलवे स्टेशन स्थित परशुराम सर्किल पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने दीप जलाये और एक दो तीन चार-परशुराम जी की जय जयकार व भगवान परशुराम जी के जयकारे लगाते हुए जयघोष किया।
महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सविता शर्मा ने बताया कि बच्चों में जन्मोत्सव को लेकर जबरदस्त उत्साह है और हर वर्ष सब बच्चे एकत्रित होकर यहां दीप जलाते है और भगवान के जयकारे लगाते है।इस अवसर पर महामंडलेश्वर महंत पुरुषोत्तम भारती, आयोजन समिति के महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सविता शर्मा, नीलम मिश्रा, जिला अध्यक्ष बाबूलाल शर्मा, जयपुर शहर अध्यक्ष अनिल सारस्वत, युवा जयपुर संभाग अध्यक्ष दिनेश शर्मा, युवा जयपुर शहर अध्यक्ष अविकुल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ कमलेश शर्मा, श्याम शास्त्री, संध्या पुरोहित, नरेश आत्रेय, आशीष प्रधान, मनमोहन कौशिक, पं. विष्णु दत्त शर्मा, राजेश शांडिल्य, सनोज मिश्रा, अरविंद मिश्रा, कमल शर्मा, वरुण शर्मा, बिट्टू शर्मा, पं. अशोक शास्त्री सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ