सवाई माधोपुर - हेमेंद्र शर्मा
सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर आज परशुराम जयंती के अवसर पर ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के महिलाएं एंव पुरुष शामिल हुए। शोभायात्रा मानटाउन स्थित भगवान परशुराम मन्दिर से रवाना हुई और सिविल लाइन, गौतम आश्रम, प्रेंम मन्दिर ,टोंक बस स्टेंड , शिव मन्दिर, बरवाड़ा बस स्टेंड, शर्मा होटल, अंबेडकर सर्किल  से होकर वापस भगवान परशुराम मन्दिर पहुंचकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में भगवान परशुराम सहित कई देवी देवताओं की सजीव झांकी भी सजाई गई। इस दौरान शोभायात्रा का ब्राह्मण समाज सहित अन्य समाज के लोगों ने जगह जगह स्वागत किया गया । 
मुख्य बाजार से गुजरते समय शोभायात्रा पर लोगों ने पुष्पवर्षा भी की । इस दौरान लोगों की ओर से शोभायात्रा की पूजा अर्चना कर आरती भी उतारी गई। शोभायात्रा के दौरान पूरा शहर भगवान परशुराम के जयकारों से गूंजामान हो गया। शोभायात्रा में रितेश भारद्वाज, किशन शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, रजत भारद्वाज, आकाश भारद्वाज, मुरली गौतम, सुनील शर्मा, श्रीकिशन शर्मा सहित  ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे।