सवाई माधोपुर - हेमेंद्र शर्मा
सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के लालसोट कोटा मेगा हाईवे पर चकचेनपुरा एंव बाबा टी स्टॉल के पास दो अलग अलग सड़क हादसों में 6 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए, वहीं एक युवक की मौत हो गई। मानटाउन थाना पुलिस सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। मृतक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस के अनुसार मृतक भोपाल नगर निवासी विजेंद्र खटीक है। यातायात पुलिस निरीक्षक सुरेश चंद के अनुसार लालसोट कोटा मेगा हाइवे स्थित चकचेनपुरा के नजदीक एक बोलेरो कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी।
इस हादसे में दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसी दौरान लालसोट कोटा मेगा हाइवे पर ही बाबा टी स्टॉल के पास एक ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार भोपाल नगर निवासी विजेंद्र खटीक की मौत हो गई। वही बाईक सवार एक अन्य युवक घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।

0 टिप्पणियाँ