करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओ के प्रति आमजन को अधिक से अधिक जागरूक करते हुए लाभान्वित करावें साथ ही जिले के विकास मे तय किये गये लक्ष्यों को समय पर पूरा करें।
जिला कलेक्टर सोमवार को डीओआईटी के वीसी कक्ष में साप्ताहिक समीक्षा व समन्वय समिति की आयोजित बैठक में समीक्षा कर रहे थें। उन्होने बैठक में संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये कि सरकार द्वारा की गई गई बजट घोषणा के तहत चल रहे कार्यो को गति देेवें जिससे कि कार्य तय समय सीमा मे पूर्ण किये जा सके। जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारी को विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, गर्मी के मौसम मे पेयजल उपलब्ध कराने, सडको की मरम्मत कराने, मौसमी बीमारियों के प्रति सतर्क रहकर दवाईयों की समुचित व्यवस्था रखने, पशुओ मे रोग नही फैले इसके लिये दवाओ की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये । वीसी के माध्यम से जिला कलक्टर ने प्रशासन गांव के संग फोलोअप शिविर की तैयारियों के संबंध मे ब्लॉक व जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश प्रदान किये एवं इसकी सूचना प्रतिदिन जिला स्तर पर भिजवाने व शिविर के दौरान गिरदावर सर्किलवार आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण कर सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिये गये। बैठक मे अतिरिक्त जिला कलक्टर परसराम मीना, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी महावीर प्रसाद नायक, जिला शिक्षा अधिकारी सहित आयुर्वेद, पशुपालन, खनिज, नगर परिषद आयुक्त सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।
जिला कलक्टर ने पंप हाउस का किया निरीक्षण।
जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने सोमवार को शहरी क्षेत्र में गणेश गेट पर स्थित बग्गीखाना पावर हाउस के पास पीएचईडी के मुख्य पंप हाउस का निरीक्षण किया। इस संबंध मे उन्होने बताया कि शहर मे आमजन को किसी भी प्रकार की पेयजल समस्या का सामना नही करना पडे इसके लिये आवश्यक बजट की मांग, आवश्यकता अनुसार मशीनों से संबंधित उपकरणों को बदलने सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिये जिससे कि शहर मे पेयजल की समस्या का समाधान हो सके। उन्होने इस संबंध मे अधिशाषी अभियंता को विभाग को पत्र लिखने के भी निर्देश भी दिये। निरीक्षण के दौरान पीएचईडी के अधिशाषी अभियंता राजेश मीना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ