जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेशवासियों को नवरात्र स्थापना की शुभकामनाएं दी है। गहलोत ने कहा कि चैत्र नवरात्र का पर्व हमें मातृशक्ति के प्रति श्रद्धाभाव रखने की प्रेरणा देता है। यह पर्व हमें आत्मशुद्धि तथा संयमित जीवन जीने की राह दिखाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पावन अवसर पर हम सभी महिला शिक्षा को बढ़ावा देने, उनकी सुरक्षा एवं लिंगभेद को समाप्त करने का संकल्प लें
मुख्यमंत्री की चेटीचण्ड पर शुभकामनाएं।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चेटीचण्ड के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।गहलोत ने कहा कि भगवान झूलेलाल ने सामाजिक समानता, भाईचारे एवं सद्भावना का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं हमें मानवता की राह दिखाती हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे भगवान झूलेलाल के आदर्शों और सिद्धांतों को आत्मसात कर प्रदेश की उन्नति में अपना योगदान दें।

0 टिप्पणियाँ