जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राज्यपाल कलराज मिश्र ने देश और प्रदेशवासियों को नव संवत्सर 2079 के आगमन, चैत्र नवरात्र और चेटीचण्ड के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल मिश्र ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (2 अप्रेल) से आरम्भ हो रहा यह नव वर्ष सभी के लिए सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। उन्होंने यह भी कामना की है कि मां दुर्गा प्रदेशवासियों के जीवन में नव ऊर्जा और नई शक्ति का संचार करें।

नवरात्रा व चेटीचण्‍ड पर्व पर विधानसभा अध्‍यक्ष की शुभकामनाएं।
राजस्‍थान विधानसभा के अध्‍यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने प्रदेश‍वासियों को नवरात्रा और चेटीचण्‍ड पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।