हरिमोहन चोडॉवत--झालावाड़
देर शाम जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन के नेतृत्व में आला पुलिस अधिकारियों ने भारी पुलिस जाब्ते के साथ शहर के बाजारों और कई अन्य इलाकों में फ्लैग मार्च किया, कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से किए गए इस फ्लैग मार्च से अचानक शहर भर में सनसनी फैल गई,और लोग तरह-तरह के कयास लगाने लगे।
शहर के मामा भांजा चौराहे से शुरू हुआ पुलिस का यह फ्लैग मार्च मंगलपुरा, बड़ा बाजार होते हुए कई इलाकों से गुजरा, इस दौरान कतार बद्ध तरीके से दर्जनों पुलिसकर्मी व पुलिस के अधिकारी फ्लैग मार्च में चल रहे थे ।
जानकारी के अनुसार करौली हिंसा के बाद प्रदेश भर में बने माहौल को देखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने यह फ्लैग मार्च किया गया ।

0 टिप्पणियाँ