हेमेंद्र शर्मा-सवाई माधोपुर
सवाई माधोपुर विधायक दानिश अबरार ने आज अपने जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय के वार्ड नम्बर 3 के आदर्श नगर वार्ड नम्बर 47 के कागजी मोहल्ला ,वार्ड नम्बर 48 के छाबड़ी चोक आलनपुर में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनी ,इस दौरान विधायक के साथ नगर परिषद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे ,जनसुनवाई के दौरान विधायक ने आमजन से प्राप्त परिवादों पर मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए,इस दौरान विधायक ने मौके पर ही कई समस्याओं का निस्तारण करवाया ,गली मोहल्लों की जनसुनवाई के दौरान बिजली ,पानी ,सीवरेज ,सफाई व्यवस्था, सहित मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं अधिक सामने आई ,जिस पर विधायक ने सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए

0 टिप्पणियाँ