जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान में अब वापस से दिनोदिन लगातार कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने लगे है। बुधवार को कुल 59 मामले सामने आए। इनमें से 46 अकेले राजधानी जयपुर से हैं। साथ ही प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 242 हो चुकी है। ऐसे मे अब यह तय माना जा रहा हैं की गहलोत सरकार वापस से पाबंदियां लागू कर सकती हैं। आपको बता दें, कि पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में कोविड मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।मंगलवार को जहां प्रदेश में 50 नए संक्रमित मरीज मिले थे, वहीं पिछले 24 घंटों में यह संख्या बढ़कर बुधवार को 59 हो गई। प्रदेश में मिले 59 मरीजों में से 46 मरीज अकेले जयपुर से हैं। इसके अलावा अजमेर में दो, अलवर में तीन, बीकानेर, धौलपुर, सवाई माधोपुर और उदयपुर में में 1-1 और नागौर में चार नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 242 हो चुकी है।