श्रीगंगानगर - राकेश मितवा
श्रीगंगानगर में राजस्थान खत्री सेवा समिति द्वारा वार्षिकोत्सव एवं यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन एच ब्लॉक स्थित खत्री सभा भवन प्रांगण में आयोजित किया गया। वैशाखी पर्व के उपलक्ष्य में अध्यक्ष विनोद सेठी की अध्यक्षता तथा आर्य समाज के विद्वान शास्त्री विक्रांत एवं हवन यज्ञ कमेटी संयोजक रवि चड्ढा व दीपक सेठी के नेतृत्व में मुख्य यजमान श्रीमती किरण-विजय भोला, श्रीमती मंजू-सतीश धवन, श्रीमती उमा-प्रदीप कौशल, श्रीमती कनिका-राहुल चड्ढा सहित समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा हवन-यज्ञ में आहुतियां डाली गई तथा समूचे समाज व विश्व के लिए सुख-समृद्धि व अमन-चैन की कामना की गई। बृजेश तलवार ने सुरीली आवाज में भजन द्वारा सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। सर्वप्रथम महासचिव राजीव लड़ोईया ने समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों का स्वागत-अभिनंदन किया। शानदार मंच संचालन करते हुए डायरेक्टर ऑफ कम्यूनिटी ऋषि वधवार ने सदस्यता वृद्धि एवं आगामी गतिविधियों सम्बन्धी जानकारी दी। पीआरओ सुरेन्द्र विग ने बताया कि समिति उपाध्यक्ष सोमनाथ विग की विदेश यात्रा के लिए उन्हें फूलों का गुलदस्ता व स्मृति चिन्ह भेंटकर शुभकामनाएं दी गई तथा विदेशों में भी भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार का आह्वान किया गया।

0 टिप्पणियाँ