कोटा - हंसपाल यादव
विधायक संदीप शर्मा न्यू मेडीकल कॉलेज चिकित्सालय में पहुंच कर किडनी ट्रांसप्लांट यूनिट का दौरा किया और इसके शीघ्र कोटा में किडनी ट्रांसप्लांट प्रारम्भ करने को लेकर चिकित्सालय प्रशासन से चर्चा और चिकित्सालय का दौरा किया।
विधायक संदीप शर्मा ने बताया कि कोटा में पूर्वती भाजपा सरकार द्वारा किडनी ट्रांसप्लांट की सेवाओं को प्रारम्भ करने के लिये 8.5 करोड स्वीकृत कर कार्य प्रारम्भ करवाया गया। न्यू मेडीकल कॉलेज में किडनी ट्रांसप्लांट यूनिट प्रारम्भ होने के उपरान्त कोटा संभाग के मरीजो को जयपुर या अन्य प्रदेशों के किडनी ट्रांसप्लांट सेन्टरो पर नही जाना पडेगा नाहि मरीजो को आर्थिक के साथ मानसिक परेशानी का सामना करना पडेगा और आज चिकित्सको के प्रयास से कोटा के न्यू मेडीकल कॉलेज चिकित्सालय में ये किडनी ट्रांसप्लांट पूर्ण रूप तैयार हो गया हेै और 22 अप्रेल को नये चिकित्सालय में ट्रांसप्लाट प्रारम्भ होना था परन्तु स्टाफ नही होने के कारण चिकित्सको द्वारा कोटा में पहला किडनी ट्रांसप्लांट स्टाफ की कमी के कारण नही हो पाया ।
विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि राजस्थान सरकार लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने में असफल हो रही है नाहि कोटा में बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के कोई सार्थक प्रयास कर रही हेैं। पूर्वती भाजपा सरकार द्वारा कोटा में बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिये कैथ लेब की स्थापना और सुपर स्पोशिलिटी ब्लॉक की सेवाऐ प्रारम्भ की गयी और चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के लिये द्वितीय तल के निर्माण का भी कार्य करवाया गया परन्तु सरकार की विफलता के कारण आज तक भी काग्रेस सरकार इस चिकित्सालय में परम विशेषज्ञ चिकित्सक और चिकित्साकर्मी नही लगा पायैं काग्रेस सरकार द्वारा प्रदेश की जनता को मूलभूत चिकित्सा सुविधाऐ भी उपलब्ध करवाने में भी असफल नजर आ रही हेै कोटा में बेहतर चिकित्सा सुविधाये उपलब्ध करवाने के लिये कई बार सदन की माध्यम से आवाज उठाई और कई बार व्यक्तिगत रूप से चिकित्सा मंत्री जी को भी चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के लिये अवगत करवाया परन्तु आज तक कोई कार्य वाही नही हुईुं और सरकार की लापरवाही और सरकार की विफलता की सजा हाडोैता की जनता को मिल रही है और साथ कोटा के चिकित्सक भी चिकित्सा करने में असहाय महसूस कर रहे है। जिससे हाडोैती की जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है। कोटा के मेडीकल कॉलेज में किडनी ट्रांसप्लांट हेतु यूरोलोजी और नेफ्रोलोजी विभाग के चिकित्सक होने के वावजूद भी स्टाफ की कमी के चलते ये प्रारम्भ नही हो पाया।
विधायक संदीप शर्मा ने किडनी ट्रांस प्लांट यूनिट का दौरा भी किया और प्रधानाचार्य के कक्ष में इसके शीघ्र प्रारम्भ करने की बात कही। डा. विजय सरदाना ने बताया कि इसका सम्पूर्ण कार्य पूर्ण हो गया हेै और कोटा में पहला किडनी ट्रासप्लांट की सर्जरी 29 अप्रेल को की जायेगी और आगें भी निरंतर किडनी ट्रांसप्लांट की सेवाये केाटा वासियों को मिलेगी।
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री जगदीश जिदंल, नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष बृजमोहन सेन, वार्ड पार्षद विवेक मित्तल, रामबाबू सोनी, योगेश वालिया, सोनू धाकड, दिलीप नायक, रिता सलुजा, किसान मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी राकेश नायक, राजेन्द्र गुप्ता, सुरेश सुवालका, योगेश विजय, राजेश गुप्ता, अंजु शर्मा, नवीन खत्री, प्रतिक गोयल, मनिष शर्मा, सुरेश गोस्वामी, उमंग गुप्ता आदि भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थें।

0 टिप्पणियाँ