श्रीगंगानगर-राकेश मितवा
कोविड के 2 सालों की विषम परिस्थितियों में राज्य सरकार द्वारा चिकित्सा विभाग के जरिए कोविड-19 के लिए राज्य में स्वास्थ्य सहायकों का चयन किया गया था।राज्य में 28000 से अधिक कोविड सहायकों ने इस विषम काल के दौरान अपनी सेवाएं दी। मगर कोविड-19 के असर के खत्म होने के बाद इन्हें अपने कार्य से मुक्त कर दिया। अब ये कोविड सहायक बेरोजगार होकर दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। जयपुर में पिछले लगभग 1 महीने से लगातार आंदोलनरत इन 28000  सहायकों की राज्य सरकार भी नहीं सुन रही है। श्री गंगानगर में भी गुरूवार को सैकड़ों की तादाद में कोविड सहायकों ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इन का कहना है कि राज्य सरकार द्वारा एकाएक उन्हें की ड्यूटी से मुक्त कर दिया है अब यह कहा कहां जाएं। राज्य सरकार को चाहिए कि इन्हें सहायकों को नियमित ड्यूटी पर लेकर इनके रोजगार की व्यवस्था करें। इनकी की मांग के समर्थन में विपक्ष भी अपनी पूरी शिद्दत के साथ इनके साथ जुड़ा हुई है।