देश के बड़े शहरों में बिगड़ैल रईसजादों के लिए बिकने वाले महंगे नशे के अब छोटे शहरों और कस्बों में नए ड्रग अड्डे बन रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इनके तार गांवों में बैठे साधारण युवाओं तक जुड़ गए हैं। छोटे-छोटे कस्बों के चौराहों और गली मोहल्ला में व्हाट्स ऐप पर डिलिवरी का एक नया चैनल बन गया है।
एक दिन पहले नागौर जिले के खींवसर के बिरलोका में पुलिस ने 27 साल के ग्रामीण युवा के पास से प्रतिबंधित ड्रग्स एमडी एम ए पकड़ी है। आरोपी युवक से 10.95 ग्राम एमडी ड्रग जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 30 हजार रुपए है। पकड़ा गया युवक अपने पास एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा लेकर चौराहे पर इसे बेच रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से 7 हजार 500 रुपए भी बरामद किए थे। इससे पहले भी नागौर के कई थाना क्षेत्रों में एमडी पकड़ी गई है। कभी-कभार छोटी-मोती कार्रवाई कर इक्का-दुक्का पैडलर को पकड़ा भी जाता है। लेकिन, अब तक कोई भी बड़ा एमडी तस्कर पुलिस के हाथ नहीं लग पाया है और न ही पुलिस इसके नेटवर्क का खुलासा कर पाई है।


0 टिप्पणियाँ