अलवर ब्यूरो रिपोर्ट।
SDRF राजस्थान सेनानायक पंकज चौधरी, IPS के निर्देश मे अलवर में सरिस्का टाइगर रिजर्व में लगी भीषण आग पर काबू पाने हेतु एसडीआरएफ जयपुर से दो रेस्क्यू टीमें तैनात की गई। सरिस्का टाइगर रिजर्व  के 10-12 किलोमीटर में लगी आग पर काबू पाने हेतु रेस्क्यू टीम ने वायु सेना ,स्थानीय प्रशासन, सिविल डिफेंस, फायर ब्रिगेड, वन विभाग एवं अन्य बचाव राहत एजेंसियों के साथ संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर आग पर काबू पाया। वन विभाग के आला अधिकारियों ने भी SDRF राजस्थान को धन्यवाद दिया है। स्थानीय नागरिकों, स्थानीय प्रशासन  ने एसडीआरएफ द्वारा किए गए रेस्क्यू कार्य की सराहना की।