उदयपुर-भगवान प्रजापत।
चेटीचंड का पर्व शनिवार को शहर में बडे ही धूम धाम से मनाया गया। इस मौके पर शहर के शक्ति नगर से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सिन्धी समाज के लोगो ने बड़ी संख्या में भाग लिया। शोभायात्रा शक्तिनगर स्थित झुलेलाल भवन से शुरू हुई। झूलेलाल सेवा समिति के अध्यक्ष प्रताप राय चुघ ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते दो साल बाद निकाली गई शोभायात्रा में हजारों समाजजन प्रफुल्लित नजर आए।
 उन्होंने बताया कि यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए कमलवाडी स्थित धर्मशाला पहुंची। शोभायात्रा में समाज की और से विभिन्न झांकियों को शामिल किया गया। शोभायात्रा में अलग अलग जांकियो के सामने सिंधी समाज के युवा आयो लाल झूलेलाल गाने पर जमकर थिरकें तो इस मौके पर महिलाए भी कंहा पीछे रहने वाली थी महिलाओं ने भी शोभायात्रा में अलग अलग झुंड बनाकर नाचती हुई दिखाई दी। 
शोभायात्रा को विशेष बनाने के लिए अलग अलग थीम पर महिलाओं ने वेशभूषाए धारण कर रखी थी तो दूसरी ओर शोभायात्रा में आकर्षण के लिए पंजाबी ढोल मंगवाए गए थे। शोभायात्रा का शहर में विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत किया वही शोभायात्रा में चलने वाले लोगों को थकान महसूस नही हो इसके लिए सिंधी समाज की ओर से अलग अलग जगहों पर खाने पीने की स्टॉले भी लगाई गई। शहर में निकले इस विशाल जुलुस को देखने के लिए शहरवासियो का भी हुजूम उमड़ पडा। शोभायात्रा के मार्ग पर पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता मौजुद रहा वहीं पुलिस के आलाधिकारी शांति एवं सोहार्दपुर्ण तरिके से शोभायात्रा को सम्पन्न कराने के लिये पूरी शोभायात्रा में तैनात रहे।