कोटा-हंसपाल यादव।
बारां जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक गुरूवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया ने की। बैठक में बारां झालावाड़ सांसद दुष्यंत सिंह, छबड़ा विधायक प्रतापसिंह सिंह, विधायक पानाचंद मेघवाल, किशनगंज विधायक निर्मला सहरिया, जिला कलेक्टर नरेंद्र गुप्ता, एसपी कल्याण मीणा समेत जिला परिषद सदस्य मौजूद रहे। दोपहर 2:00 बजे शुरू हुई बैठक काफी हंगामेदार रही। सांसद दुष्यंत सिंह ने जिला कलेक्टर नरेंद्र गुप्ता एवं जिला परिषद सीईओ कृष्णा शुक्ला को जमकर फटकार लगाई सांसद सिंह ने कहा कि जलवाड़ा में जो पानी की टंकी बनी हुई है। वह सांसद कोष से बनी हुई है। उसके बाद भी आप ने जिला प्रमुख से उसका उद्घाटन क्यों करवा लिया।विधायक पानाचंद मेघवाल ने सांसद सिंह का टोका और कहा और गलती मानते हुए बताया कि उस टँकी की पट्टिका पर आपका नाम लिखवा दिया जाएगा। लेकिन सांसद सिंह उसमें राजी नहीं हुए। जिला पंचायत सीईओ कृष्णा शुक्ला ने जवाब देते हुए कहा कि टंकी का लोकार्पण दोबारा करवाया जाएगा। जिसमें सभी जनप्रतिनिधि को बुलाया जाएगा।
यह था पूरा मामला।
हंगामेदार बैठक के बीच एक नज़ारा यह भी देखने को मिला सांसद सिंह ने जिला कलक्टर नरेंद्र गुप्ता को मंदबुद्धि तक बोल दिया। इसके बाद कांग्रेस विधायक एवं कांग्रेस के जिलापरिषद सदस्यों ने जमकर हंगामा किया उन्होंने कहा कि आप एक अधिकारी को इस तरह के शब्द नहीं बोल सकते। सिंह की इस टिप्पणी पर जिला कलेक्टर ने भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इस तरह का व्यवहार ठीक नहीं हैं आप अपनी भाषा का भी ध्यान रखें।

0 टिप्पणियाँ