करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा की अध्यक्षता मे पांचना बांध से नहरों में पानी छोडे जाने के संबंध मे गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार मे बैठक आयोजित की गई। बैठक मे आयुक्त ने कहा कि समिति के सदस्यो की मांग व सुझावों पर जिला कलक्टर द्वारा एक कमेटी का गठन किया जायेगा जिसमे संघर्ष समिति के दो सदस्य, जल संसाधन विभाग के दो सदस्य एवं जिला प्रशासन के दो सदस्य होंगे जो कि संघर्ष समिति द्वारा बताये गये गांवों का सर्वे कर रिर्पोट प्रस्तुत करेंगे। बैठक मे जल संसाधन खंड करौली अधिशाषी अभियंता ने बताया कि पांचना बांध से नहरों में पानी छोडे जाने के संबंध मे बताया कि पांचना गुडला लिफ्ट 13 गांवो के लिये पांचना डैम के डेड स्टोरेज से सिचांई हेतु पानी देने के लिये बनाई गई है, लेकिन पाचना गुडला संघर्ष समिति के सदस्यो द्वारा उनके साढे तीन ग्राम पंचायतों के 39 गांवों को सिचाई के लिये पानी उपलब्ध करवाने की मांग की गई तथा उन्होने बताया कि जब तक इन गांवों को पानी नही मिलेगा तब तक कमाण्ड की नहरों मे पानी नही छोडने देगे।संभागीय आयुक्त ने इस सबंध मे बताया कि अग्रिम कार्यवाही करने हेतु गठित की गई कमेटी शीघ्र ही अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिये है। बैठक मे जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह इंदौलिया, अतिरिक्त जिला कलक्टर परसराम मीना, उपखंड अधिकारी धीरेन्द्र सिंह, सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी धर्मेन्द्र मीना सहित संघर्ष समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
संभागीय आयुक्त ने निशुल्क दवा वितरण केन्द्र का किया औचक निरीक्षण।
संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा ने गुरूवार को करौली में जिला चिकित्सालय परिसर पर स्थित निशुल्क दवा वितरण केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संभागीय आयुक्त ने दवाओं के रिकार्ड की जांच की एवं चिकित्सकों द्वारा लिखी गई दवा पर्चियों की प्रतियों के साथ साथ दवाईयो के भंडारण मात्रा, पर्ची काउण्टर पर प्रतिदिन की पर्चियों के रिकार्ड का भी निरीक्षण किया।उन्होने निरीक्षण के दौरान निशुल्क दवा वितरण केन्द्र के वितरणकर्ता को दवाओं के भंडारण की पर्याप्त मात्रा रखने, दवाओं के वितरण संबंधी रिकार्ड का संधारण उचित प्रकार से करने के साथ साथ दवाओं का संग्रहण व रिकार्ड उचित प्रकार से रखने के निर्देश दिये। इस दौरान जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह सहित अन्य चिकित्साकर्मी व अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ