श्रीगंगानगर - राकेश मितवा
2004 में केंद्र सरकार द्वारा लाई गई न्यू पेंशन स्कीम का तमाम शिक्षा विशेषज्ञों के अलावा आर्थिक विशेषज्ञों ने भी विरोध किया था ,मगर कर्मचारी हितों को दरकिनार करते हुए इसे लागू किया गया देशभर में राजस्थान पहला राज्य बना, जिसने इस कर्मचारी विरोधी विसंगति को दूर किया और राज्य में पुरानी पेंशन स्कीम फिर से बहाल कर कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित किया गया, यह कहना है श्रीगंगानगर की सादुलशहर विधानसभा क्षेत्र के
विधायक जगदीश जांगिड़ का।
      श्री गंगानगर में राज्य कर्मचारियों द्वारा पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने को लेकर राज्य सरकार का लगातार विधायकों के माध्यम से स्वागत सत्कार किया जा रहा है । आज शिक्षा विभाग के कर्मचारियों द्वारा सादुलशहर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जगदीश जांगिड़ का ट्रेडर्स एसोसिएशन के भवन में भव्य स्वागत किया गया । शिक्षाकर्मियों ने विधायक को भारी भरकम फूलों की माला पहनाकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त करते हुए कहा की इस पुरानी पेंशन स्कीम लागू होने से कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित हो गया है।
इस अवसर पर जिले भर के शिक्षा अधिकारियों के साथ-साथ सादुलशहर विधानसभा क्षेत्र के समस्त स्कूलों के शिक्षाकर्मी भी मौजूद रहे । जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक गिरजेश कांत शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हंसराज यादव रं,जीत सिंह सहित अनेक शिक्षाकर्मी इस अवसर पर मंच पर मौजूद थे । वहीं श्रीगंगानगर पंचायत समिति के प्रधान सुरेंद्र पाल सिंह बराड़ भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
कर्मचारियों के स्वागत सत्कार के अवसर पर विधायक जगदीश जांगिड़ ने कहा कि राज्य में जब कांग्रेस पार्टी ने सत्ता संभाली थी तब 5 लाख करोड रुपए का कर्जा था वही केवल बिजली विभाग सवा लाख करोड़ रुपए का कर्जा और घाटे में चल रहा था । सभी घाटों को पार करते हुए राज्य सरकार ने समृद्धि हासिल की है ।
राज्य कर्मचारियों द्वारा पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने  व नई पेंशन स्कीम को हटाने को लेकर राज्य सरकार को लगातार खत लिखे , वही स्थानीय विधायकों ने भी इस मामले में विधानसभा में अपनी बात कही । 
        लगभग एक लाख से अधिक पत्र इस संबंध में सरकार के पास पहुंचे थे सभी का सम्मान करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन स्कीम लागू करके उनके भविष्य को सुरक्षित किया है । जांगिड़ ने कहा कि राज्य सरकार ने शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन करते हुए आज राजकीय विद्यालयों को एक ऊंचे मुकाम पर पहुंचाया है। उन्होंने दावा किया कि सन 2030 तक 11500 ग्राम पंचायतों में इंग्लिश मीडियम स्कूल खोले जाएंगे । वही बड़ी तादाद में शिक्षकों की भर्ती भी की जा रही है ।शिक्षा का स्तर काफी ऊंचा होगा कृषि प्रधान श्री गंगानगर जिले की बात करते हुए जांगिड़ ने कहा कि राज्य सरकार ने इस बार किसानों की बातों को ध्यान देते हुए अलग से कृषि बजट पारित किया है ।
वहीं से गंगानगर जिले में पंजाब से आ रही गंग नहर के पानी को रोकने के लिए सरकार से मांग की है कि जिस पानी चोरी के लिए पुलिस थाने भी बनाए जाएं ।कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का सभी कर्मचारियों ने अभिनंदन करते हुए विधायक जगदीश जांगिड़ को महामाला पहनाकर स्वागत किया।